January 29, 2022 | आचार्य प्रशांत
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, प्रणाम। एकलव्य की कहानी सुनकर बड़ा दुःख होता है कि द्रोणाचार्य जैसा स्वाभिमानी और श्रेष्ठ गुरु भी अपने स्वार्थ और पक्षपात के चलते श्रद्धावान एकलव्य से अन्याय करता है। एकलव्य इस अन्याय के प्रति आदर प्रकट करते हुए अपना अँगूठा देकर भी गुरु के प्रति श्रद्धा से भरे रहे। मेरी दृष्टि में एकलव्य का आदर ज़्यादा है।
मैं भी इसी तरह की घटनाएँ कॉर्पोरेट जगत में रोज़ देखता हूँ, जहाँ पक्षपात की वजह से प्रतिभाशाली एम्प्लॉइज़ (कर्मचारियों) के विरुद्ध साज़िशें होती हैं। जो प्रतिभाशाली एम्प्लॉई हैं, वो अपने काम को ज़्यादा प्राथमिकता देते हैं, न कि अपने बॉस इत्यादि की चापलूसी को। लेकिन उनके साथ अन्याय के कारण वे धीरे-धीरे पिछड़ जाते हैं और उत्साहहीन हो जाते हैं। ऐसे कइयों के लिए तो मैं मैनेजमेंट (प्रबंधन) से लड़ता भी हूँ और सच्ची बात भी बताता हूँ, तो उत्तर ये मिलता है कि, "आप उनको मैनेज करो।" मैंने कई अच्छे एम्प्लॉइज़ को कंपनी से बाहर निकाले जाते देखा है, और बड़ा दुःख हुआ है। मैंने इसे एक नहीं, कई कम्पनीज़ में होते देखा है।
इस परिस्थिति में मुझे क्या करना चाहिए? इस कॉर्पोरेट युद्ध में एम्प्लॉइज़ के लिए लड़ते रहना चाहिए या युद्ध छोड़कर भाग जाना चाहिए? ये अन्याय देखकर आँखें बंद नहीं कर सकता और बर्दाश्त भी नहीं होता। कृपया मार्गदर्शन करें, धन्यवाद!
आचार्य प्रशांत: कृष्ण के जीवन को आप देखें — कभी वो युद्ध के लिए प्रेरित करते हैं और कभी वो स्वयं ही युद्ध से पीछे हट जाते हैं, कभी वो शांतिदूत होते हैं और कभी वो अर्जुन पर क्रोधित होते हैं कि वो भीष्म के विरुद्ध खुलकर क्यों नहीं लड़ रहा। कोई एक उत्तर नहीं दिया जा सकता। बहुत सारे ऐसे कार्यकर्ता भी होते हैं, जिनके लिए यही उचित है कि वो उस जगह पर न रहें जहाँ पर वो फिलहाल हैं। वो अगर निकाले जाते हैं, या वो स्वेच्छा से ही अपने ऑर्गेनाइज़ेशन का, कंपनी का, संगठन का त्याग कर देते हैं, तो इसमें उनके साथ अन्याय नहीं हो रहा, उनकी भलाई हो रही है।
आचार्य प्रशांत एक लेखक, वेदांत मर्मज्ञ, एवं प्रशांतअद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक हैं। बेलगाम उपभोगतावाद, बढ़ती व्यापारिकता और आध्यात्मिकता के निरन्तर पतन के बीच, आचार्य प्रशांत 10,000 से अधिक वीडिओज़ के ज़रिए एक नायाब आध्यात्मिक क्रांति कर रहे हैं।
आई.आई.टी. दिल्ली एवं आई.आई.एम अहमदाबाद के अलमनस आचार्य प्रशांत, एक पूर्व सिविल सेवा अधिकारी भी रह चुके हैं। अधिक जानें
सुझाव